प्रेम, धोखा और मौत ! बोरे में मिली लाश का खुलासा, फेसबुक फ्रेंडशिप बनी हत्या की वजह

 

एमपी के रायसेन जिले में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस हत्याकांड की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है, जहां प्यार, धोखा और रंजिश ने मिलकर एक युवक की जान ले ली। मामला बाड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45 पर नागिन मोड़ स्थित सिरवारा ब्रिज के नीचे एक बोरे में बंद सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगा हुआ था। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना बेहद मुश्किल था।

 

 

 

 

घटनास्थल से पुलिस को केवल एक थैला मिला, जिसमें जूते, कंघी और एक बच्चे की होमवर्क नोटबुक बरामद हुई। यही नोटबुक इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की सबसे बड़ी कड़ी बन गई। एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की और सुराग साईंखेड़ा क्षेत्र तक पहुंचे। पुलिस ने जांच करते हुए उज्जैन से पूरे परिवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया।

 

 

 

 

आरोपी रीना किरार ने बताया कि उसका पहले अरुण पटेल से प्रेम संबंध था। इसी बीच फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राजस्थान निवासी पप्पू उर्फ वीरू जाट से हो गई। वीरू का घर आना-जाना बढ़ा तो अरुण को यह रिश्ता नागवार गुजरने लगा। पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल 2026 को वीरू को साईंखेड़ा स्थित घर बुलाया गया, जहां अरुण पटेल, हरनाम सिंह किरार और रीना किरार ने मिलकर बेसबॉल बैट से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को बोरे में भरकर XUV 700 से ले जाकर ब्रिज के नीचे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बेसबॉल बैट, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। रायसेन का यह खौफनाक हत्याकांड अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.