जमीनी कहासुनी में मासूम की ह त्या! 3 साल के अनिरुद्ध की बड़ी मां निकली कातिल

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। महुआ खेड़ा गांव में 3 साल के मासूम अनिरुद्ध की हत्या के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी बड़ी मां ने ही की थी।

 

 

 

शुक्रवार दोपहर घर के आंगन में खेलते-खेलते अचानक लापता हुए मासूम अनिरुद्ध का शव शनिवार को घर से महज 50 मीटर दूर भूसे के ढेर पर मिला था। मासूम का शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। परिवार में मातम और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बन गया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और परिवार के लोगों से गहन पूछताछ की गई।

 

 

 

रविवार को एसपी आनंद कलादगी ने खुलासा करते हुए बताया कि दो परिवारों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद और आपसी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में मासूम अनिरुद्ध को निशाना बनाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मासूम की बड़ी मां ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार के भीतर लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था और इसी तनाव ने इतनी भयावह घटना का रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

 

 

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आखिर कोई अपनों के ही मासूम बच्चे के साथ इतनी बेरहमी कैसे कर सकता है।

अब पूरे जिले में इसी वारदात की चर्चा हो रही है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.