सागर- देर रात ड्राई क्लीनर दुकान में भीषण आग! लाखों के कपड़े और फर्नीचर जलकर राख

 

सागर शहर के सदर क्षेत्र स्थित 8 मुहाल जमा मस्जिद के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात एक ड्राई क्लीनर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

 

जानकारी के मुताबिक जनता ड्राई क्लीनर नाम की इस दुकान के मालिक मुकेश कनौजिया हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

 

दुकान में ग्राहकों के रखे कपड़े, मशीनें, फर्नीचर और अन्य सामान आग में पूरी तरह जल गए। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देर रात क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं वार्ड के स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना आसपास की दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड कुछ देर से पहुंचती तो पूरा बाजार इसकी चपेट में आ सकता था।

 

फिलहाल आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। दुकान मालिक मुकेश कनौजिया का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि मेहनत से खड़ा किया गया उनका कारोबार कुछ ही मिनटों में राख में बदल गया।

 


By - sagar tv news
10-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.