युवक ने छात्रा को फंसाया प्रेम जाल में, अतरंग फोटो वीडियो रिश्तेदारों को भेजे,कर रहा था ब्लैकमेल
एक युवक ने छात्रा के साथ दोस्ती की दोनों में बातचीत होने लगी जिससे नजदीकियां बढ़ गयी। इसी बेच युवक ने छात्रा के न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए जिसके जरिये वह उसे ब्लैकमेल करते हुए पैसों की डिमांड कर रहा था। लेकिन जब उसने मन किया तो युवक ने उसके रिश्तेदारों और परिचितों को उसके अतरंग फोटो वीडियो भेज दिए। प्रेम जाल में फंसाकर युवती को ब्लैमेल किये जाने का मामला ग्वालियर जिले का है। शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
बताया जा रहा है की 11वीं कक्षा की छात्रा को एक मनचले ने दोस्ती कर प्यार के झांसे में फंसा लिया। इसके बाद छात्रा के न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर उससे एक लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का हैं। जहां 19 साल की छात्रा ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि साल 2024 में एक यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार छात्र का कार्यक्रम आयोजन हुआ था। जिसमें वह भी शामिल होने गई थी। वहां उसकी मुलाकात हरमन चावला से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और स्नैपचैट पर बातचीत करना शुरू कर दिया। हरमन ने बाद में उसे प्यार का झांसा दिया साथ ही उसके अतरंग वियो बना लिए जिसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल कर उससे एक लाख रुपए मांगने लगा। जिस पर छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद हरमन ने उसके न्यूड वीडियो उसके परिचित, नाते-रिश्तेदारों को सेंड कर दिए। छात्रा के पिता के पास भी उनके दोस्त का फोन आया कि उनकी बेटी के न्यूड वीडियो वायरल हो रहे हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर आंगे की कार्रवाई की जाएगी।