हाइवे पर गहरी नींद के वक्त सुबह करीब 4 बजे नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलटी, मची चीख-पुकार

 

एमपी के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक एमपी 13 जेडएक्स 0793 देर रात यात्रियों को लेकर नेपाल से बेंगलुरु की ओर जा रही थी। तभी सुबह करीब 4 बजे मुंगवानी क्षेत्र में अचानक चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस हाईवे किनारे नीचे जा पलटी।

 

 

हादसे में बस का हेल्पर समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में दीपेंद्र, 4 वर्षीय विमल, संगीता, उर्मिला साईं, सुदीप सिंह और 16 वर्षीय सूजन सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस में सवार यात्री सिंह बहादुर ने बताया कि हादसे के समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। अचानक जोरदार झटका लगा और कुछ ही सेकंड में बस पलट गई। लोग सीटों से गिर पड़े और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही मुंगवानी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल कई यात्री पास के एक ढाबे पर रुके हुए हैं और बस के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की बस यात्राओं में सुरक्षा और ड्राइवर की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री की जान नहीं गई, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।

 

 


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.