दमोह को मिले नए पुलिस कप्तान! आनंद कलादगी ने संभाली कमान, अपराधियों को दी चेतावनी

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने शनिवार सुबह विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पद संभालते ही उन्होंने साफ संकेत दे दिए कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बीती देर रात दमोह पहुंचे एसपी आनंद कलादगी शनिवार सुबह सबसे पहले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

पदभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी आनंद कलादगी ने कहा कि जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी। एसपी ने कहा कि यह उनका पहला दिन है, इसलिए वे पहले जिले की स्थिति और अपराध ग्राफ का विस्तृत अध्ययन करेंगे। इसके बाद अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए अहम निर्णय लिए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी रहेगी। नवागत एसपी के स्वागत के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित जिले के विभिन्न थाना प्रभारी और एसडीओपी उपस्थित रहे। दमोह जिले में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच नए एसपी की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि आनंद कलादगी जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या बड़े कदम उठाते हैं।


By - sagar tv news
09-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.