सड़क पर दौड़ रही बस अचानक खाई में पलटी, 8 यात्री हुए घायल, ड्राइवर के नशे में होने के आरोप !
सड़क पर दौड़ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। जिससे करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। लोगों ने चालक पर आरोप लगाया की वह नशे में था। जिसकी शिकायत की गयी है। यह पूरा मामला दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां धुनगी नाला के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके बाद अफ्री-तफरी मच गयी थी।
घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया की बस चालक शराब के नशे में था। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। नोहटा पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की घटना के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एक यात्री मनोहर ने जानकारी देते हुए बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उनकी पत्नी भारती हादसे में घायल हुई हैं। मनोहर ने आरोप लगाया कि ड्राइवर शराब के नशे में था और बार-बार नीचे की ओर देख रहा था तभी बस पलट गई।
वहीं एक अन्य घायल महिला सीमा आदिवासी ने बताया कि वह बनवार जा रही थीं। उनके बस में बैठते ही 10 कदम चलने के बाद बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गयी। ऐसी भी जानकारी सामने आई है की यात्री बस काफी पुरानी और कंडम हालत में थी। इसके बावजूद वह सड़कों पर चल रही थी। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिनका इलाज जारी है।
मामले में पुलिस का कहना है की चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।