लॉ छात्रा अपहरण केस में बड़ा खुलासा! 500 CCTV खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई लॉ छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहृत छात्रा को सुरक्षित बरामद करते हुए मुख्य आरोपी जीतू तोमर को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की 12 सदस्यीय स्पेशल टीम ने 500 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले और इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाकर आरोपी तक पहुंची। दरअसल, अपहृत छात्रा ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र की रहने वाली है और कैंसर पहाड़िया स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज में BALLB सेकंड ईयर की छात्रा है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे छात्रा के अपहरण की सूचना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। छात्रा के साथ मौजूद जूनियर स्टूडेंट ने बताया था कि कार सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर सीनियर छात्रा को जबरन उठा लिया।

 

 

छात्रा की मां ने जीतू तोमर पर अपहरण का आरोप लगाया था। बताया गया कि छात्रा ने कुछ समय पहले ही जीतू तोमर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। आरोपी तीन दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने ग्वालियर से लेकर झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ और बरेली तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। टेक्निकल इनपुट और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को अपहरण में इस्तेमाल बिना नंबर की कार उरई में मिली।

 

 

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी छात्रा को लेकर लखनऊ पहुंचा और फिर बस से इंदौर की ओर रवाना हुआ। इसी सूचना पर पुलिस ने कानपुर और उरई के बीच बस रोककर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी मिली है। वहीं आरोपी द्वारा जारी किए गए वीडियो की भी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस अब छात्रा के बयान के आधार पर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.