RPF डीजीपी सोनाली मिश्रा अचानक पहुंचे उज्जैन रेलवे सुरक्षा प्लान का लिया जायजा | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अब जमीन पर नजर आने लगी हैं। इसी कड़ी में आरपीएफ की डीजीपी सोनाली मिश्रा आज उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन और फ्लेग स्टेशनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजीपी ने साफ कहा कि सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही आरपीएफ की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन और रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुमान है कि इस बार देश-विदेश से करीब 20 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। इतने बड़े आयोजन को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

 

 

इन्हीं तैयारियों की समीक्षा करने आरपीएफ डीजीपी सोनाली मिश्रा उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। डीजीपी ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 8 तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। इसके अलावा शहर के बाहर बनाए गए फ्लेग स्टेशनों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रेनों की आवाजाही और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। डीजीपी सोनाली मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिंहस्थ के दौरान आरपीएफ, जीआरपी और मध्यप्रदेश पुलिस मिलकर काम करेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

उन्होंने बताया कि यात्रियों के मूवमेंट को व्यवस्थित करने के लिए अलग से विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित उज्जैन लाना और आयोजन के बाद सुरक्षित वापस भेजना सबसे बड़ी चुनौती होगी, जिस पर रेलवे विशेष फोकस कर रहा है। डीजीपी ने यह भी बताया कि सिंहस्थ में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 6 हजार से अधिक आरपीएफ जवान तैनात किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान रेलवे डीआरएम, उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा और आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव मौजूद रहे।

 

 


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.