स्टेज पर दूल्हे की हर्ष फाय रिंग! दुल्हन से भी चलवाई गो ली, VIDEO वायरल

 

एमपी के ग्वालियर जिले के भितरवार से शादी समारोह का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। वायरल वीडियो में दूल्हा शादी के स्टेज पर खुलेआम हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फायरिंग के दौरान दुल्हन का हाथ भी हथियार पर लगवाया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला भितरवार क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह का है, जहां जयमाला कार्यक्रम के दौरान अचानक स्टेज पर गोलियां चलने लगीं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दूल्हा एक के बाद एक तीन फायर करता है। वहीं दो फायर के दौरान दुल्हन का हाथ भी हथियार पर रखवाया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

घटना के वक्त स्टेज के आसपास बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे। बावजूद इसके खुलेआम हर्ष फायरिंग की गई। वीडियो में लोग तालियां बजाते और मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग घबराकर पीछे हटते भी दिखाई देते हैं। शादी में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। साथ ही वीडियो में नजर आ रहे दूल्हे और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है और इस तरह लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शादी की खुशियों के बीच हुई इस लापरवाही ने अब कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वायरल वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.