नकली नोटों का बड़ा खेल! खुद को डॉक्टर बताने वाला युवक गिरफ्तार

 

एमपी के भोपाल में नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राजधानी की कोहेफिजा पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर शहर में नकली नोट खपा रहा था। आरोपी के पास से 500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 27 वर्षीय सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है। उसे सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कम कीमत में नकली नोट खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से नकली नोटों के अलावा एक आईफोन, पेन ड्राइव और विदेशी सीरीज वाला +44 नंबर मिला है, जिसने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साल 2024 से इस धंधे में सक्रिय है और इससे पहले भी दो बार भोपाल आकर नकली नोट चला चुका है। मई 2025 से वह भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी में किराए से रह रहा था और इसी दौरान उसने शादी भी कर ली।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 2 लाख रुपए की नकली करेंसी सिर्फ 60 हजार रुपए में खरीदकर लाता था और बाजार में 300 असली रुपए लेकर 500 का नकली नोट देता था। पिछले 10 दिनों में वह करीब 60 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बरामद नोट नेपाल और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाले विशेष कागज जैसे पेपर पर छपे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा आरोपी के विदेशी नंबरों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क से संपर्क के भी संकेत मिले हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर लेकर उससे जुड़े नेटवर्क और संभावित अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.