होटल में प्रेमिका का जन्मदिन मना रहा था पति,पत्नी ने प्रेमिका घसीट कर पीटा, लाइव वीडियो वायरल !

 

कहते हैं की प्यार हमेशा जवान रहता है इसी तरह एक पति पत्नीं और वो का मामला सामने आया है। जहां अचानक होटल के कमरे में पहुंची पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद हंगामा मच गया और प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी गयी। पत्नी प्रेमिका को घसीटते हुए ले गयी। मामला एमपी के मंदसौर जिले का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल हुआ ये था की डॉक्टर पति जुल्फ़िक़ार अली अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने एक होटल में गया हुआ था। दोनों कमरे में रुके हुए थे की तभी वहां पर उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी को लेकर पहुँच गयी। दरवाजा खुलते ही हंगामा मच गया। साले ने जुल्फिकार को पकड़ लिया। लेकिन पत्नी प्रेमिका को देखकर आग बबूला हो गयी और जमकर पिटाई कर दी। होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

 

 

 


बताया गया की शामगढ़ निवासी 50 साल के जुल्फिकार अली अपनी 38 साल की प्रेमिका जो मंदसौर के पास मुलतानपुरा की रहने वाली है। उसके साथ नाहटा चौराहा स्थित होटल में रुका हुआ था। रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जहां उसने प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए। उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। वह उसे पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले गई।

 

 

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। वहीं जुल्फिकार और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। मेडिकल के बाद जब पुलिस थाने पहुंची तो जुल्फिकार के परिजन वहां से जा चुके थे। जिस पर पुलिस ने ज़रूरी कागजी कार्रवाई कर जुल्फिकार और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया था।

जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर है जो शामगढ़ में निजी क्लीनिक संचालित करता है। गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन होने के कारण वह मंदसौर आया था और होटल में कमरा लिया था। ऐसी भी जानकारी है की जुल्फिकार की प्रेमिका का उसके पति से करीब छह महीने पहले तलाक हो चुका है जिसकी वजह भी जुल्फिकार ही बताया जा रहे है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई।------


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.