नेशनल हाईवे पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,पूर्व विधायक,महिला जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत

 

किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। इसी तरह कांग्रेस द्वारा नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया जा रहा था। जहां पूर्व विधायक और महिला जिलाध्यक्ष की अचानक तबियत ख़राब हो गयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। दरअसल एमपी के धार जिले के मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खलघाट टोल के पास कांग्रेस द्वारा किसानों की मांगों को लेकर चक्काजाम धरना प्रदर्शन किया गया।

 

 

 

बताया जा रहा है की कांग्रेस का यह प्रदर्शन किसानों की उपज खरीदी, समर्थन मूल्य और अन्य समस्याओं को लेकर हुआ। जिसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल हुईं। इस दौरान उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ रही है।

 

 

 


भीषण गर्मी में आयोजित इस आंदोलन में धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा समेत 7 जिलों के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान सचिन यादव, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, कांतिलाल भूरिया, झूमा सोलंकी, सुरेंद्र सिंह बघेल और प्रताप ग्रेवाल के अलावा कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे चक्काजाम आंदोलन के दौरान धरमपुरी के पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज गर्मी, बीपी लो होने और चक्कर आने के कारण दोनों की हालत खराब हो गई। जिनका मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने इलाज किया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उन्हें धामनोद अस्पताल भेजा गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अलावा अन्य कांग्रेस नेता भी तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उनका हालचाल जाना।------


By - sagar tv news
08-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.