नियम मानने वालों को पहनाई फूलमाला, तोड़ने वालों की लगी क्लास, पुलिस का अनोखा ट्रैफिक अभियान!

 

एमपी के हरदा में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस का एक अनोखा और सराहनीय अभियान देखने को मिला। पुलिस ने सड़क पर सिर्फ चालान काटने की बजाय लोगों को जागरूक करने का नया तरीका अपनाया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया गया, जबकि नियम तोड़ने वालों को समझाइश देकर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान करीब 30 ऐसे वाहन चालकों को रोका गया जो हेलमेट पहनकर, सीट बेल्ट लगाकर और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चला रहे थे। पुलिस ने इन जिम्मेदार नागरिकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाने वाले वाहन चालकों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और धन्यवाद भी दिया। वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 50 लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए लगाए गए टेंट में बैठाकर “यातायात नियमों की पाठशाला” लगाई गई। पुलिस ने उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़े नियम समझाए और मोबाइल पर जागरूकता वीडियो भी दिखाए।

इतना ही नहीं, लोगों को पंपलेट वितरित किए गए और निर्देश दिए गए कि वे अपने परिवार और परिचितों को भी ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक करें। हरदा पुलिस की यह पहल इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि यहां सिर्फ दंड नहीं बल्कि समझाइश और सम्मान दोनों का तरीका अपनाया गया। पुलिस का मानना है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता सबसे जरूरी है। अब हरदा पुलिस का यह अभियान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे “पॉजिटिव पुलिसिंग” की मिसाल बता रहे हैं।


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.