डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार,पुलिस ने पहले ही दबोचा,व्यापारी के यहां डकैती की थी योजना

 

डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 अवैध कट्टे, 2 चाकू और कारतूस बरामद किये हैं। इसके अलावा दो बदमाश अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कार्यवाई एमपी के ग्वालियर जिले में की गयी। जहां पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। आरोपी एक कारोबारी के यहां डकैती करने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की ग्वालियर की पुरानी छावनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलालपुर इलाके में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और जलालपुर में दबिश दी। मौके पर 6 बदमाश मिले, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध कट्टे, 2 चाकू और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में 2 उत्तर प्रदेश के रहने वाले शातिर अपराधी हैं। ऐसी जानकारी सामने आई की सभी बदमाश जलालपुर इलाके में कारोबारी के घर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। इनके 2 साथी मौके पर नहीं मिले, जो वारदात में शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार अन्य दो की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

 

पकड़े गए बदमाशों में टेनीराम लोधी, कौशल उपाध्याय, अयान मोहम्मद, सचिन तोमर, अंशुल त्यागी और आमिर खान शामिल हैं। पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि अर्पित यादव और रहमान खान उन्हें कार से जलालपुर में छोड़कर गए थे। सभी मिलकर कारोबारी पप्पू चौहान के घर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। रात में वारदात को अंजाम देना था। लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। फ़िलहाल पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और डकैती की साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
मामले में एडिशनल एसपी विदिता डागर ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.