घूरने की बात पर दो पड़ोसियों में विवाद,चली तड़ातड़ गोलियां, पति की जान गई पत्नी बच्चे घायल

 

दो पड़ोसियों में घूरने की बात को लेकर बहसबाजी हो गयी। और विवाद इतना भयंकर बढ़ा की ये खूनी संघर्ष में बदल गया। जहां एक पक्ष के चार बदमाशों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। साथ ही 315 बोर की राइफल से तड़ातड़ गोलियां चला दी। जिससे पत्नी के सामने ही पति की जान चली गयी। इस दौरान उसकी पत्नी और दो बच्चे भी गंभीर घायल हुए हैं।

 

 

 

ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी। वहीं गांव में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है की खुरेरी गांव में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मर्डर और मर्डर के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

 

बताया गया की मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरेरी में रहने वाले रमेश कुशवाह के परिवार का विवाद घर के सामने रहने वाले पड़ोसी सुखबीर पाल, रामू पाल, अनार सिंह और राज पाल से हो गया। जो घूरकर देखने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। जहां सुखबीर पाल और रामू पाल 315 बोर की राइफल ले आए।

 

 

 

 

जबकि राजपाल और अनार सिंह लाठी-डंडे निकाल लाए। चारों ने रमेश के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। रामू और अनार सिंह ने छत पर चढ़कर करीब 20 राउंड फायर किए। गोली चलते ही रमेश घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे सीने में गोली लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में पत्नी पुष्पा कुशवाह, और दोनों बेटों को गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुचीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छोटे बेटे और मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच चार-पांच साल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। मकान निर्माण को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। इसके बाद अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस ने घायलों की शिकायत पर चारों आरोपी सुखबीर पाल, रामू पाल, अनार सिंह और राज पाल के खिलाफ मर्डर और मर्डर के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।------
ग्वालियर सीएसपी अतुल सोनी ने मामले में जानकारी दी।------


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.