व्यापार मेले में आग लगने से मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान ख़ाक,कारन साफ़ नहीं ! | SAGAR TV NEWS |

 

व्यापार मेले में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है की सजावट के लिए रखा हुआ टेंट मटेरियल के सामान में आग भड़क उठी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में लाखों रूपये के नुक्सान की बात कही जा रही है। फिलहाल ये साफ़ नहीं है की आग किन कारणों से लगी थी।
आगजनी का मामला ग्वालियर जिले के मेला ग्राउंड पर स्थित चन्द्रशेखर गार्डन का है। गार्डन के एक कोने में सजावट का सामान रखा था जिसमें आग लगी। समय रहते आग बुझा ली गई जिससे आसपास के गार्डन सुरक्षित बच गए।

 


बताया गया की गोला का मंदिर के पास स्थित सन सिटी गार्डन से पहले चन्द्रशेखर मैरिज गार्डन बना हुआ है। जहां अचानक गार्डन से काला धुंआ उठता दिखा। गार्डन के चौकीदार और स्टाफ ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। जहां दमकल की मदद से आग बुझाई गयी। इस दौरान 8 से 10 लाख रुपए का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मेला ग्राउंड में एमआईसीटीएस कॉलेज के बाजू से आधा दर्जन गार्डन बने हुए हैं। पहले जहां सन सिटी बनी थी उस जगह के पास ही बड़े-बड़े मैरिज गार्डन बनाकर मेला प्राधिकरण ने किराए पर दिए हैं। प्राधिकरण को मोती कमाई होती है।
गनीमत की बात ये है की मैरिज गार्डन में कोई कार्यक्रम नहीं था। अगर ऐसा होता तो हालात और भी गंभीर हो सकते थे।
फिलहाल आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.