गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे सांसद को किसानों ने घेरकर सुनाई खरी खोटी, SDM को संभालनी पड़ी स्थिति

 

इन दिनों गेहूं की खरीदी की जा रही है। कई जगहों से अव्यवस्थाओं की ख़बरें भी लगातार सामने आ रही है। इसी बीच जब भाजपा सांसद जमीनी हकीकत जानने के लिए पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान किसानों और सांसद के बीच जमकर तू तड़ाक हो गयी। तीखी बहसबाजी का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल यह पूरा मामला एमपी के नरसिंहपुर जिले से सामने आया है। जहां सांसद दर्शन सिंह चौधरी और किसानों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान गाडरवारा एसडीएम ने स्थिति को संभाला।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की सालीचौका स्थित विनायक वेयरहाउस में उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी जमीनी हकीकत जानने केंद्र पहुंचे। यहां पहले से मौजूद किसान आर्मी के सदस्यों और सांसद के बीच खरीदी में हो रही अनियमितताओं को लेकर जमकर बहस हुई। दरअसल

 

 

 


विनायक वेयर हाउस में गेहूं खरीदी की कछुआ चाल और अव्यवस्थाओं को लेकर किसान पहले से ही आक्रोशित थे। जैसे ही सांसद चौधरी वहां पहुंचे, किसानों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। सांसद और किसान संगठन किसान आर्मी के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद गाडरवारा एसडीएम कलावती ब्यौरे और प्रशासनिक अमले ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

 

 

 

 

नरसिंहपुर जिले के ज्यादातर केंद्रों पर बदहाली देखने को मिल रही है। तकरीबन 400 ट्रालियां पिछले कई दिनों से लाइन में खड़ी हुई हैं। किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी में किसान परेशान हो रहा है। किसानों द्वारा तुलाई में गड़बड़ी, जानबूझकर देरी और भुगतान में हीलाहवाली जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।------


By - sagar tv news
07-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.