दिनदहाड़े लॉ स्टूडेंट का अप हरण, शहर में दहशत…आरोपी पहले भी कर चुका था छे ड़ छा ड़!

 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक लॉ स्टूडेंट का अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुका था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। घटना कम्पू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के बाहर सेकंड ईयर की छात्रा अपनी जूनियर के साथ खड़ी थी। तभी एक बलेनो कार में सवार बदमाश मौके पर पहुंचा। आरोपी ने पहले जूनियर छात्रा को धक्का दिया और फिर मुख्य छात्रा को जबरन कार में बैठाकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

पीड़िता की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अपहरण करने वाला युवक जीतू तोमर है, जो पहले भी उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। उस समय पुलिस ने आरोपी को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ था। अब दोबारा इस तरह की वारदात ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

रुद्र पाठक थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई है। शहर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने ग्वालियर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक छात्रा को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को कानून के शिकंजे में लाती है।


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.