बारिश-ओलों के साथ तेज आंधी का अलर्ट, 8 मई तक असर, एमपी में बदला मौसम का मिजाज!

 

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलों का दौर शुरू हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी और झाबुआ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, वहीं डिंडौरी में दोपहर के समय ओले गिरने से लोग हैरान रह गए। भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने प्रदेश के 39 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, साथ ही बारिश भी होने की संभावना है। खासतौर पर जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में तेज आंधी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा था, जहां कुछ इलाकों में ओले भी गिरे थे। लगातार बदलते मौसम ने किसानों और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है और इसके साथ ही दो ट्रफ लाइन भी गुजर रही हैं। यही वजह है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं ओलावृष्टि तो कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि 8 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अचानक बदले इस मौसम ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन खतरे का संकेत भी साथ लेकर आया है।


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.