रेलवे स्टेशन के पास अचानक घेरा, दहशत में लोग, भोपाल में NSG का ऑपरेशन !

 

एमपी के भोपाल से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई, जहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आसपास अचानक NSG कमांडो और पुलिस की भारी तैनाती से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरे इलाके को घेर लिया गया और हर संभावित जगह पर कमांडो पोजीशन में नजर आने लगे। दरअसल, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बंसल वन बिल्डिंग के आसपास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिना किसी पूर्व सूचना के NSG कमांडो ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। उनके साथ स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रही। भारी सुरक्षा बल और हथियारबंद कमांडो को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तरह-तरह की आशंकाएं जताने लगे।

 

 

 

हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति साफ हो गई, जब अधिकारियों ने बताया कि यह कोई असली ऑपरेशन नहीं, बल्कि NSG की एक मॉक ड्रिल थी। इस अभ्यास के जरिए कमांडोज को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा था। NSG के अधिकारियों के अनुसार, भोपाल में दो अलग-अलग स्थानों पर यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें एक काल्पनिक सूचना के आधार पर यह सीन क्रिएट किया गया कि कुछ संदिग्ध आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। इसी आधार पर NSG टीम ने पूरी रणनीति के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया।

 

 

 

 

इस दौरान कमांडोज ने बिल्डिंग के अंदर और आसपास के हर कोने को सर्च किया, साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड में रखा गया, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। कमांडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल समय-समय पर की जाती है, ताकि NSG के जवान हर परिस्थिति में तेजी और सटीकता से कार्रवाई कर सकें। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस मॉक ड्रिल ने यह जरूर दिखा दिया कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.