ट्रॉले में घुसी कार, जिंदा जला ड्राइवर रतलाम एक्सप्रेस-वे पर का सीसीटीवी आया सामने |SAGAR TV NEWS

 

एमपी के रतलाम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ने एक बार फिर जान ले ली। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर एक कार पीछे से ट्रॉले में जा घुसी, और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कार में सवार पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बावड़ी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि झाबुआ जिले के मेघनगर निवासी तीन लोग कार से रतलाम की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई।

 

 

हादसे में 28 वर्षीय रोहित मुनिया, जो कार चला रहा था, आग में बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, कार में सवार किराना कारोबारी नरेंद्र (48) गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी 22 वर्षीय बेटी तिशा घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, तिशा रतलाम में सीए का एग्जाम देने जा रही थी। लेकिन परीक्षा से पहले ही यह हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे का पूरा दृश्य कैद हुआ है, जिसमें कार ट्रॉले से टकराती नजर आ रही है और उसके बाद आग लग जाती है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शिवगढ़ थाना प्रभारी आरके मकवाना के अनुसार, ट्रॉले को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घायल तिशा का बयान भी दर्ज किया है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की चेतावनी दे रहा है।

 

 


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.