सागर कलेक्टर का ताबड़तोड़ एक्शन ! मंडी-वेयरहाउस पर छापा, जनसुनवाई में मौके पर फैसले

 

सागर जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने केसली क्षेत्र का दौरा कर एक के बाद एक कई अहम निरीक्षण और जनसुनवाई कर प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया। सबसे पहले कलेक्टर ने एनएच-44 पर स्थित ग्राम बरकोटी कला के माँ हरसिद्धी वेयरहाउस और कृषि मंडी केसली के चना-मसूर उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तुलाई व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, किसानों की सुविधा और अनाज के भंडारण का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हर बोरी पर किसान कोड अंकित किया जाए और तुलाई पूरी तरह पारदर्शी हो। साथ ही बारिश को देखते हुए अनाज को तिरपाल से सुरक्षित रखने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उन्होंने भुगतान, रजिस्ट्रेशन और एसएमएस से जुड़ी समस्याएं भी जानीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने केसली में वृहद जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पेयजल संकट, अतिक्रमण और पीएम आवास जैसी समस्याओं पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराया। उन्होंने साफ कहा कि आमजन को अपने हक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

 

 

 

 

इसी दौरे में कलेक्टर ने जनगणना कार्य का भी निरीक्षण किया और प्रगणकों से मौके पर ही डेटा एंट्री करवाई। उन्होंने निर्देश दिए कि एक भी परिवार छूटना नहीं चाहिए और डिजिटल तकनीक का सही उपयोग हो। जल संरक्षण को लेकर भी कलेक्टर सक्रिय दिखीं। उन्होंने जैतपुर गांव में गुरु बाबा बावड़ी का निरीक्षण कर गहरीकरण और निर्माण कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सबसे बड़ी कार्रवाई तब सामने आई जब उपार्जन में अनियमितता मिलने पर समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया। तय मापदंड से ज्यादा तुलाई पाए जाने पर दो दिन में जवाब मांगा गया है। कलेक्टर के इस सख्त रुख से साफ है—अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।


By - sagar tv news
06-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.