सागर- ज्वाइनिंग के साथ ही एक्शन मोड में SP सुजानिया! जनसुनवाई में पहुंचकर सुनी महिलाओं की समस्याएं

 

सागर में नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को एसपी ऑफिस में ज्वाइनिंग लेने के बाद वे सीधे कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां आयोजित जनसुनवाई में शामिल होकर आम जनता की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे, खासकर महिलाओं ने भरण-पोषण, घरेलू विवाद और मारपीट से जुड़ी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। एसपी सुजानिया ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि मामलों का नियमानुसार तत्काल निराकरण किया जाए।

 

 

एसपी ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान है। ज्वाइनिंग के तुरंत बाद जनसुनवाई में पहुंचकर एसपी अनुराग सुजानिया ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे जनता के बीच रहकर काम करेंगे और हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। उनके इस कदम को आम लोगों के बीच सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

दरअसल, इससे पहले जिले के एसपी विकास सहवाल का तबादला भोपाल कर दिया गया है, जिसके बाद अब जिले की जिम्मेदारी आईपीएस अनुराग सुजानिया को सौंपी गई है। चार्ज संभालने के बाद एसपी सुजानिया ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर थानों की स्थिति, स्टाफ की उपलब्धता और लंबित मामलों की जानकारी ली, ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। अब देखना होगा कि नए एसपी के इस एक्शन मोड का असर जिले की कानून व्यवस्था पर कितना सकारात्मक पड़ता है।

 

 


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.