बेलगाम रफ्तार का कहर ! 38 हादसे, 20 मौतें, अब पुलिस का सख्त एक्शन

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब पुलिस को खुद मैदान में उतरकर लोगों को जागरूक करना पड़ रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच बकस्वाहा थाना क्षेत्र में कुल 38 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। इन हादसों में 20 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़े न सिर्फ डराने वाले हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

 

 

 

 

इन्हीं हालातों को देखते हुए बकस्वाहा पुलिस ने अब जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत थाना पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दे रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ही इन हादसों की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने साफ किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

 

 

 

 

इसके साथ ही पुलिस ने सरकार की राहवीर योजना की भी जानकारी दी है। इस योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे शासन की ओर से 25 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को आगे आकर घायलों की मदद के लिए प्रेरित करना है। पुलिस का मानना है कि जागरूकता और सख्ती, दोनों के जरिए ही सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़ों को रोका जा सकता है। अब सवाल यह है कि क्या लोग समय रहते संभलेंगे या ये आंकड़े और भी डरावने होते जाएंगे?


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.