Sagar- गर्भवती महिला की मौत पर बवाल ! इलाज में लापरवाही या कुछ और ? अस्पताल में हंगामा

 

सागर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक 2 माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र के सेवा हॉस्पिटल का है, जहां महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रहली की रहने वाली 25 वर्षीय विद्या राय को पेट में हल्का दर्द होने पर परिजन तत्काल सागर के सेवा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। लेकिन आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और समय पर उचित इलाज शुरू नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर ध्यान दिया जाता, तो विद्या की जान बच सकती थी।

 

 

 

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। डॉक्टर निधि मिश्रा का कहना है कि महिला गुटखा खाने की आदी थी और गुटखा गले में फंस जाने के कारण उसकी मौत हुई है, न कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही के कारण।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनकी उम्र महज 1 साल, 2 साल और 5 साल है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सच क्या है? लापरवाही या महज एक हादसा? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.