MP | 7 दिन के नवजात और मां को मा री ट क्क र, फिर अस्पताल में ह म ला!

 

एमपी के उज्जैन जिले के महिदपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लापरवाही से बाइक चलाने की वजह से एक सात दिन के नवजात और उसकी मां को टक्कर मार दी गई। इतना ही नहीं, हादसे के बाद मामला यहीं नहीं थमा, बल्कि अस्पताल तक पहुंचकर मारपीट में बदल गया। यह घटना शनिवार रात रामपुर नर्सिंग होम के बाहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने नवजात बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाई थी और बाहर खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार सोहेल शाह ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मां और नवजात सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर सुरक्षित किया और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी बाइक सवार की पिटाई कर दी, हालांकि बाद में समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी सोहेल शाह अपने भाई असलम और दोस्त इरशाद के साथ दोबारा अस्पताल पहुंचा। यहां उन्होंने महिला के पति पर हमला कर दिया, जिससे एक बार फिर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अस्पताल परिसर में हुई इस मारपीट को वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर और उसके बाद की मारपीट साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहेल शाह, असलम और इरशाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना न सिर्फ लापरवाह ड्राइविंग का उदाहरण है, बल्कि कानून व्यवस्था को भी चुनौती देती नजर आ रही है।


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.