बाकी बचे हुए कामों को जल्द और समय सीमा में पूरा करें, निर्माण कार्यों पर कलेक्टर सख्त

 


कलेक्टर बाकि बचे हुए कामों का निरीक्षण करने पहुँच गए। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित लोगों को हिदायत देते हुए कहा की जितने जो भी काम बाकी बचे हुए हैं उनको समय सीमा में पूरा किया जाए। इसके अलावा आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने की बात भी कही गयी। दरअसल उज्जैन में कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति रोशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक और अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा महाकालेश्वर मंदिर परिसर के आंतरिक और बाहरी परिसर में संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर और अध्यक्ष ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने मुख्य प्रवेश मार्ग से लेकर महाराजवाड़ा की ओर जाने वाली 24 मीटर रोड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर, महाराजवाड़ा, बड़ा गणेश, महाकाल रोड, 24 खंबा रोड और आसपास चल रहे सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए गए।

कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो। दर्शन पथ पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के अलावा सुरक्षा और सुविधा के सभी जरुरी उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रीष्म ऋतु में गर्मी को ध्यान में रखते हुए दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से पूरे दर्शन पथ पर छाया, फॉगिंग सिस्टम, मेटिंग और पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन और सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए। ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
इस सब के अलावा निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्यों को 24 घंटे लगातार संचालित करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। जिससे श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.