पुलिस थाने पहुंचे व्यक्ति ने किया ऐसा की मच गया हड़कंप, जोरदार हंगामा, न्यायिक जांच की मांग

 

एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिस वजह से उसकी जान चली गयी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। परिजन अब मामले में न्यायिक जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है की जिस व्यक्ति की जान गयी। उसे पूछताछ के लिए पुलिस थाने में बुलाया गया था। सनसनीख़ेज मामला एमपी के हरदा जिले से सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक टिमरनी थाना क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया। गौकशी प्रकरण में पूछताछ के लिए बुलाए गए 60 साल के रामदास कोरकू ने थाने में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में पहले टिमरनी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।

 


जिसके बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए न्यायिक जांच और संबंधित जांच अधिकारी को निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए हैं। मांग पूरी न होने पर जिला अस्पताल के बाहर धरना शुरू हो गया। जिसमें सामाजिक संगठन और स्थानीय विधायक भी शामिल हुए।

 


परिजनों का आरोप है कि रामदास को पिछले कई दिनों से थाने बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जहरीले पदार्थ के सेवन की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

 

 

दरअसल यह पूरा मामला बीते महीने 26 अप्रैल को छिदगांव मेल में रेलवे ट्रैक पर बंधे गौवंश की जान जाने से जुड़ा हुआ है। जिसकी जांच के दौरान रामदास को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

 

 


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.