फिर एक बार बुंदेलखंड आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस जिले को मिल सकती है बड़ी सौगात !

 

फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड में आ सकते हैं। वह आगामी 10 मई को बुंदेलखंड के दमोह जिले में आयोजित कार्यक्रम में आएंगे। बताया जा रहा है की अगर प्रधानम्नत्री यहाँ कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो ये दमोह जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। इस दौरान वह पथरिया क्षेत्र में 517 एकड़ में बनने वाली स्वावलंबी गौशाला का भूमि पूजन करेंगे। फिलहाल उनका आना लगभग तय माना जा रहा है। उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। अधिकारी और कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 10 मई को संभावित कार्यक्रम दौरे की जानकारी सामने आई है। साथ ही बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी का दमोह की धरती पर यह तीसरी बार आगमन होगा। इस दौरान वह पथरिया विधानसभा के 517 एकड़ भूमि में बनने वाली स्वावलंबी गौशाला का भी भूमि पूजन करेंगे। जो बुंदेलखंड के दमोह जिले के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

बता दें की इससे पहले दो दफा भी पीएम मोदी दमोह जिले में आ चुके हैं लेकिन वह तब चुनावी सभाओं को सम्बोधित करने आये थे। इसके बाद वो अब बिना किसी चुनावी सभा के जिले की पथरिया विधानसभा इलाके में स्वावलंबी गोशाला के तहत बनने जा रही 517 एकड़ जमीन में गोशाला के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का आना लगभग तय है।
जानकारी के मुताबिक दमोह जिले में स्वावलंबी गोशाला कामधेनु निवास की स्थापना के लिए विकासखंड पथरिया के रानगिर, कल्याणपुरा और बिजोरी गांव में स्वीकृत 517 एकड़ जमीन का कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ निरीक्षण किया।
कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं।


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.