सागर- मैरिज गार्डनों में पर्याप्त पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़े वाहन, हादसों का बना रहता है अंदेशा !

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर तीन बड़े मैरिज गार्डन हैं। जो तीनों पांच किलोमीटर के दायरे में हैं। लेकिन इन गार्डनों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिस वजह से आये दिन जाम के हालात बनते हैं। इससे हाईवे पर बड़ा हादसा होने के ख़तरा भी बना रहता है। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़ी घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता।
हम बात कर रहे हैं। खुरई शहर से निकले नेशनल हाईवे सागर-बीना सड़क की, जहां जाम की स्थिति बनती है। गार्डन संचालक खुद की पार्किंग बनाने के बजाय सड़क पर निर्भर हैं। इसके अलावा डीजे के तेज शोर की वजह से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और बुजुर्गों को होती है।

 

 

खुरई क्षेत्र में बने ज्यादातर शादी-विवाह गार्डनों में पार्किंग की कोई समुचित खुद की पार्किंग व्यवस्था नहीं है। गार्डन संचालक स्वयं की पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की जगह सड़कों पर निर्भर रहते हैं। यही कारण है कि जैसे ही किसी गार्डन में शादी या अन्य समारोह आयोजित होता है। तो सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे ही नेशनल हाईवे खुरई-सागर रोड पर आचार्य विद्यासागर तिराहा के पास स्थित मैरिज गार्डन के बाहर सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़ा होने से बार-बार जाम के हालात बनते हैं।

 

मैरिज गार्डन में पार्किंग के पुख्ता इंतजाम न होने से लोग अपने वाहन सड़कों पर खड़े करते हैं। जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित तो होता ही है। साथ ही हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनती है। ट्रैफिक दबाव के चलते सड़कों पर दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। आचार्य विद्यासागर तिराहा के पास स्थित मैरिज गार्डन संचालक पर प्रशासन कोई कार्यवाई नहीं करता न ही संभवतः उन्हें कोई हिदायत दी गयी है।

 

 


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.