क्या कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा ! मंच पर सियासी तंज फिर बंद कमरे में मुलाकात

 

पहले मंच से सियासी तंज, उसके बाद मुलाकात, बंद कमरे में लम्बी चर्चा होना। क्या मध्य प्रदेश की राजनीति में सब कुछ ठीक चल रहा है। ये बड़ा सवाल है। क्योंकि हाल ही में सियासत में राजनीतिक हलचल देखने को मिली है। दरअसल यहां बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की हो रही है। बीते दिन ही राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह ने बैठक के दौरान जीतू पटवारी पर हल्के अंदाज में तंज कसा था। उन्होंने कहा था की आपकी तो AICC में हमसे भी ज्यादा पकड़ है। आप केसी वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवाकर ले आते हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने वाल्मीकि समाज के अलावा अन्य समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर भी सवाल उठाये। वहीं इस पर जीतू पटवारी ने खुद को दिग्विजय सिंह का चेला बताया। जिस पर उन्होंने कहा की गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर बन गया। इस दौरान तीखे तंज को कई तरह से जोड़कर देखा जा रहा है। तो भाजपा ने भी इस मामले में तंज कसा है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा की कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम अब विसर्जन में बदलता दिख रहा है। दिग्विजय सिंह पहले भी संगठन और सरकार में दखल देते रहे हैं।

बता दें की शनिवार को जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे। पटवारी ने बकायदा पैर छूकर दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों के बीच एक बंद कमरे में लम्बी चर्चा हुई। जिसके बाद अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गयी हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों पर अंदरखाने मंथन हुआ।

खैर जिस तरह मंच से बयानबाजी और तंज कसा गया। उससे ये तो साफ़ है की कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान फिर एक बार सामने आई है। ऐसे में आने वाले समय में क्या कुछ देखने को मिलता है ये बड़ा दिलचस्प होगा।-


By - sagar tv news
03-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.