किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपए 20 लाख किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर || SAGAR TV NEWS ||

 

प्रदेश के करीब 20 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपए शनिवार  को ट्रांसफर किए जाएगे। इसके लिए सागर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शि‍वराज सिंह चौहान यहां नगरीय विकास से जुड़े कामों की समीक्षा करने के साथ लोकार्पण भी करेंगे। इससे पहले सोयाबीन की फसल नुकसान के 1600 करोड़ रुपए 18 दिसंबर को 35 लाख 50 हजार किसानों के खाते में डाले गए थे।
 सूत्रों के मुताबिक   प्रदेश में अभी तक साढ़े 17 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि जमा कराई जा चुकी है। शिवराज सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर सितंबर 2020 में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की है। इसके तहत किसानों के खातों में दो किस्तों में चार हजार रुपए डाले जा रहे हैं। केंद्र सरकार छह हजार रुपए तीन किस्तों में दे रही है।
इस योजना में लगभग 75 लाख किसान चिन्‍हित हैं। राजस्व विभाग के अफसरों की माने तो   कि मार्च 2021 तक सभी पात्र किसानों को राज्य सरकार की योजना के तहत पहली किस्त दी जाएगी। इसके लिए पहले छोटे किसानों का चयन किया गया है। इसके बाद मध्यम श्रेणी के किसानों को लाभांवित किया जाएगा। दोनों योजनाओं को मिलाकर किसानों को साल भर में 10 हजार रुपए मिलेंगे।
सितंबर 2020 में 4500 करोड़ किसानों को मिले थे
बता दे की किसान सम्मान निधि की शुरुआत 6 सितंबर 2020 को की गई थी। इस दौरान सरकार ने 19 लाख किसानों के खाते में 4500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जबकि 3 दिसंबर को सम्मान निधि के 100 करोड़ रुपए 5 लाख किसानों के खाते में डाले गए थे।

 

 


By - sagar tv news
29-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.