फिर एक बार जमकर गरजा बुलडोजर, 5 मकानों को किया जमींदोज़, भारी फ़ोर्स रहा तैनात
प्रशासन की टीम द्वारा फिर एक बार अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाई को अंजाम दिया गया। जहां बुलडोजर चलाकर पांच मकानों को जमींदोज किया गया है। इस दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और स्थिति न बिगड़े इसको लेकर भी प्रशासन ने इंतजाम किये थे। साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। मामला उज्जैन जिले का है। जहां फिर से बुलडोजर की गड़गड़ाहट गूंजी।
बताया जा रहा है की प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए बेगमबाग कॉलोनी में पांच मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात रहा।
प्रशासन द्वारा बेगमबाग कॉलोनी में लगातार अवैध मकान हटाने की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है की यह कार्यवाही लीज रेंट का उल्लघंन करने पर की जा रही है। प्रशासन की टीम कॉलोनी पहुंची और अवैध मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीन से पांच मकानों को जमींदोज किया गया। कार्यवाही के वक्त मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात रहा। उज्जैन विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी जीवन मोदी ने बताया कि यहां सिंहस्थ को देखते हुए ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसी के चलते मकान हटाने की कार्यवाही की जा रही है।