मूसलाधार बारिश-आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरे-बिजली गुल! जेठ बना सावन | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के बालाघाट में जेठ मास के पहले ही दिन मौसम ने ऐसा रंग दिखाया कि लोगों को सावन की याद आ गई। शनिवार दोपहर अचानक तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिसने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। आकाशीय गर्जना और तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर के कई हिस्सों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े।

 

 

सिविल क्षेत्र में सांसद निवास, डीआईजी निवास सहित कई प्रशासनिक परिसरों के आसपास पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए। सड़क किनारे खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। नगरपालिका परिसर में एक पुराना पेड़ बाइक पर गिर पड़ा, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। तेज आंधी और बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

 

हालात बिगड़ते देख प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसडीएम गोपाल सोनी, सीएसपी मयंक तिवारी और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ों को हटाने तथा यातायात बहाल करने का काम शुरू किया। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव अभी जारी रह सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ धर्मेंद्र अगासे ने बताया कि 5 मई तक जिले में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बालाघाट में जेठ के पहले दिन हुई इस बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं नुकसान और परेशानी भी साथ लाई है।

 

 


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.