नाबालिग युवती गुहार करती रही फिर भी नहीं पसीजे है-वान, 4 युवकों का पुलिस ने निकाला जुलूस
एक नाबालिग युवती अपने दो दोस्तों के साथ में गयी हुई थी। तीनों एक जगह पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उन्हें क्या पता था की अगले पल क्या हो जाएगा। चार युवक वहां पहुंचे और बुरी नीयत से पहले युवकों को पीटा इसके बाद युवती को उठाकर जंगल में ले गए। जहां चारों से बारी बारी से सामूहिक रूप से गंदे काम को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनका जुलूस भी निकाला। घटना पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।
इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनका शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो सके।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते 29 अप्रैल की है जहां आरोपियों ने किशोरी के दोस्त पर दबाव बनाया कि वह युवती को उनके हवाले कर दे। युवक ने गिड़गिड़ाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की और अपने पास रखे नकद पैसे, मोबाइल फोन साथ ही चांदी की चेन भी उन्हें सौंप दी। लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। आरोपियों ने जबरन बंधक बनाया और जंगल के भीतर सुनसान इलाके में ले गए। वहां किशोरी के दोस्त और उसके साथी के साथ मारपीट की गई और उन्हें अलग बैठा दिया गया। नाबालिग रोती-बिलखती रही, लेकिन तीनों हैवानों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक रूप से गन्दा काम किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे । घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों आरोपियो श्रीपाल पिता रामसनेही पाल, राहुल जसवाल, शनि पाल, हेतराम उर्फ हित्तू पटेल चारों निवासी रेस्ट हाउस के पास ग्राम बड़ागांव थाना देवेन्द्रनगर को धर दबोचा। जहां चारो छिपकर बैठे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को घटना स्थल की तस्दीक और कानूनी प्रक्रिया के तहत नगर में घुमाया गया। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने जानकारी दी।