कलेक्टर की रात वाली चौपाल, गांव पहुंचा प्रशासन, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

 

 

एमपी के ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड के दौलतपुर गांव में प्रशासन ने एक अनोखी पहल करते हुए रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया, जहां खुद कलेक्टर रुचिका चौहान ग्रामीणों के बीच पहुंचीं। इस चौपाल में गांव के लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने का मौका मिला और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, एडिशनल एसपी जयराज कुबेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अमला जब गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं।

 

 

 

चौपाल के दौरान बीपीएल सूची का वाचन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने 5 जरूरतमंद लोगों के नाम जोड़ने और 5 मृत या गांव छोड़ चुके लोगों के नाम हटाने की मांग रखी। अधिकारियों ने इन मांगों पर सहमति जताते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों ने आवेदन भी दिए। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाया। इनमें पेंशन योजना के 4, अनुग्रह सहायता के 2, आयुष्मान कार्ड के 4, नामांतरण के 8, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5 और निशुल्क पुस्तक वितरण के 10 लाभार्थी शामिल रहे।

 

 

 

कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि चौपाल में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। वहीं एसपी धर्मवीर सिंह ने ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। यह रात्रिकालीन चौपाल न सिर्फ समस्याओं के समाधान का माध्यम बनी, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.