बेमौसम बारिश की मार, खुले में पड़ा अनाज बारिश में भीगा, आंधी-तूफ़ान ने मचाया तांडव
किसान पहले ही कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है स्लॉट बुकिंग न होने से दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब बेमौसम की बारिश ने फिर एक बार किसानों को झटका दिया है। साथ ही उसकी मेहनत पर भी पानी फेर दिया है। बारिश की वजह से किसानों का अनाज भीग गया है। अनाज खुले में पड़ा हुआ था। मामला एमपी के रायसेन जिले का है। जहां केंद्र प्रभारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा है।
दरअसल रायसेन जिले में तेज आंधी तूफ़ान चला। इसके बाद मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गयी। जिस वजह से खुले में पड़ा हुआ गेहूं भीग गया है। किसानों को हर तरफ से मार पड़ रही है। साथ ही भारी नुक्सान की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है की आखिर अन्नदाता की मेहनत जिम्मेदार कौन होगा। बताया जा रहा है की एक तरफ समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई और स्लॉट बुकिंग को लेकर किसान पहले से ही परेशान हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अब बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। खरीदी केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में पड़ा हुआ था। बिना स्लॉट बुकिंग के ही किसानों का गेहूं पहले ही मैदान में डलवा लिया गया। लेकिन न तो समय पर तुलाई हुई और न ही व्यवस्थाएं बनाई गईं। झमाझम बेमौसम बारिश ने खुले में पड़े इस गेहूं को पूरी तरह भिगो दिया। जिससे किसानों नुकसान हुआ है।