सागर- गेहूं खरीदी में जमकर झोलझाल, बाद में आने वालों की पहले तुलाई, किसानों ने किया चक्काजाम

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र में गेहूं ख़रीदी केन्द्र स्थित सरकारी तुलाई में अनियमितताएं, कथित रूप से वसूली और समय पर तौल न होने से नाराज़ किसानों ने हंगामा कर दिया। साथ ही सड़क पर चक्काजाम भी लगा दिया। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। वहीं सूचना मिलने के बाद आगासौद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। यह मामला बीना के गोहर समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र का है। जहां नाराज किसानों ने मंडीबामौरा-निर्तला रोड पर चक्काजाम किया।

 

 

किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि खरीदी केंद्र पर उनकी ट्रालियां चार-पांच दिन पहले से कतार में खड़ी हैं। लेकिन सेटिंग के जरिए बाद में आने वाले लोगों की पहले ट्रालियां लगा दी जाती हैं। वह अपना अनाज तुलवा कर चले जाते हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले किसान परेशान होते हैं। किसान कई दिनों से खुले में इंतजार करने को मजबूर हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि हर ट्रॉली से एक हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है।

 


बताया गया कि जिस स्थान पर खरीदी हो रही है। वह वेयर हाउस भाजपा नेता पूरन सिंह रघुवंशी का है। करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधिकारियों ने किसानों को निष्पक्ष खरीदी और शिकायत की जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। किसानों का यह भी आरोप था की वेयर हाउस संचालक द्वारा किसानों के साथ अभद्रता की गई। साथ ही वेयर हाउस परिसर से बाहर निकलने की धमकी दी। जिससे किसानों और वेयर हाउस संचालक के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

 

 


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.