सागर-मोतीनगर पुलिस का एक्शन: शहर का माहौल बिगाड़ने वाले 3 गिरफ्तार, सीधे जेल भेजे गए | SAGAR TV NEWS

 

सागर में कानून-व्यवस्था को लेकर मोतीनगर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर का माहौल बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, मोतीनगर थाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में दबिश दी और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

 

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लकी कोरी 23 वर्ष, निखिल 21 वर्ष और सोनू 23 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं और पुलिस के मुताबिक ये लोग बिना किसी ठोस कारण के शहर में घूमकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल वारंट जारी कर केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

 

 

मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शहर में किसी भी तरह की गुंडागर्दी, शराब पीकर उत्पात मचाने या आम नागरिकों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार सोशल मीडिया और खुफिया तंत्र के जरिए ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत राजपूत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण चौबे, नदीम शेख, प्रदीप और आरक्षक विनीत की अहम भूमिका रही। साफ संदेश—सागर में कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं!

 

 


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.