तूफान में डू बा क्रूज, 6 की मौ त, कई अब भी लापता, बरगी डैम में मौ त का मंजर

 

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में एक बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार शाम तेज तूफान के चलते पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खमरिया टापू के पास हुआ, जहां एमपी टूरिज्म का क्रूज सैर पर निकला था। क्रूज में करीब 29 पर्यटक सवार थे। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के बीच क्रूज पलट गया। हादसे के वक्त अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पानी में गिर गए।

बताया जा रहा है कि 15 से 18 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि बाकी लोग लहरों में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अंधेरा और तेज हवाएं राहत कार्य में बाधा बन रही हैं। अधिकारी बड़े टॉर्च की मदद से पानी में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय भी पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

सीएसपी अंजुल मिश्रा के अनुसार, अब तक 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोगों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि क्रूज में सवार कई लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जो हादसे की बड़ी वजह बन सकती है। यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर किसी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं, कि कब लापता लोगों का पता चल सके।


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.