सागर लौटे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, बेरहमी से की गई पिटाई,दो मालिकों में था विवाद !

 

सागर में चाट सेंटर दुकान में काम करने वाला एक कारीगर, दो में से एक पार्टनर के साथ में इंदौर चला गया। वहां पर वह काम कर रहा था। ये बात दूसरे पार्टनर को इतनी नागवार गुजरी की युवक जैसे ही सागर लौटा तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है की उस पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे वह घायल हुआ है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि यह विवाद दो मालिकों के बीच में था। घटना सागर के कोतवाली थाना अंतर्गत पुरव्याऊ स्थित पुलिस लाइन के पास से सामने आई है। जहां बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इंदौर से आये कारीगर के साथ घटना को अंजाम दिया गया। जिस बात की शिकायत कोतवाली में की गयी है।

 

 

बताया गया की इंदौर से सागर आए नाश्ता बनाने वाले कारीगर को लाठी डंडों से पीटा गया। जब पीड़ित माधव विश्वकर्मा पुलिस लाइन से मार्केट तरफ आ रहा था तभी अचानक पुरानी रंजिश पर से सुनील गुप्ता और शुभम गुप्ता ने 4 साथियों के साथ माधव पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसके पैर, हाथ और पीठ पर चोट आई है। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 


जानकारी के मुताबिक माधव विश्वकर्मा कटरा इलाके में चाट सेंटर दुकान में काम करता था। लेकिन सेंटर में पार्टनर होने की वजह से दो मालिकों में दूरी आ गई और दोनों मालिक अलग-अलग दुकान संचालित करने लगे। जिसमें एक मालिक प्रशांत जैन विजय नगर इंदौर में व्यापार करने लगे। जो माधव को अपने साथ ले जाकर काम करा रहे थे। बस यही बात सुनील गुप्ता और शुभम गुप्ता को खल रही थी। इसी बात की रंजिश रख कर माधव जैसे ही सागर आया तो उसके ऊपर हमला कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में की है। जिस पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

 


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.