इस घटना से दहल उठा प्रदेश, एक साथ 16 लोगों की गयी जान, बच्चे भी शामिल

 

नेशनल हाईवे पर एक बेहद ही दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जिसमें एक के बाद एक 16 लोगों की जान चली गयी। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मौके पर सिर्फ चीख पुकार सुनाई दे रही थी। बताया जा रहा है की एक पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन करीब 3-4 बार पलटी खाया। मृतकों में 6 बच्चे 3 पुरुष जबकि 7 महिलाऐं शामिल हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर दुःख जताते हुए आर्थिक मदद का एलान किया है। दिल को झखझोर देने वाली घटना एमपी के धार जिले की है। जहां तिरला में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटे के पास ये हादसा हुआ। जिसमें अब तक 16 लोगों की जान गई।

 

 

 

 

जबकि 13 घायल हैं। बताया गया की मजदूरों से भरा पिकअप पलटी खाने के अलावा सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया हैं। जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद खुद कमिश्नर सुदाम खाड़े जिला अस्पताल पहुंचे जिन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 46 लोग सवार थे। घायलों के इलाज को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था की है। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। वहीं करीब 15 घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 6 अन्य का इलाज निजी अस्पतालों में जारी है। कमिश्नर ने बताया कि अस्पताल में हड्डी और फ्रैक्चर से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इंदौर में भी डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है।

 

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के समय वह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद था। स्कॉर्पियो मांगूद से धार की ओर जा रही थी। जबकि पिकअप वाहन धार से मांगूद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गया।
घटना के बाद पीएम मोदी ने दुःख जताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की बात कही। तो घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

 

 

 


इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात कही। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को इलाज व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा।------


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.