सागर पुलिस ने चोरों का निकाला जुलुस, CCTV से पकड़े गए 3 शातिर आरोपी

 

सागर में लगातार हो रही गोवंश चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोपालगंज थाना पुलिस और CCTV कंट्रोल रूम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया गया है। साथ ही पुलिस ने चोरों का जुलुस भी निकाला। दरअसल, गोपालगंज थाना क्षेत्र में गोवंश चोरी के दो मामले सामने आए थे, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया था। एकता कॉलोनी से एक सफेद गाय चोरी होने और एक लाल बछड़े को ऑटो में भरकर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के निर्देशन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दिन-रात मेहनत करते हुए सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक संदिग्ध पीले-काले रंग के ऑटो की पहचान हुई, जिस पर हरे रंग का स्टिकर लगा था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और 29 अप्रैल को तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में कासिम कुरैशी, शाहरुख कुरैशी और चांद उर्फ दिलावर कुरैशी शामिल हैं, जो सागर के ही अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।

 

 

 

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में गोपालगंज पुलिस और CCTV कंट्रोल रूम की टीम की अहम भूमिका रही। लगातार तकनीकी विश्लेषण और सटीक समन्वय के चलते ही इस संवेदनशील मामले का खुलासा संभव हो पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोवंश चोरी जैसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी और आगे भी इस तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.