चलती ट्रेन में लूट करने वाला गिरोह बेनकाब! बंदर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का माल बरामद

 

 

 

एमपी के जबलपुर में चलती ट्रेनों में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जीआरपी जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुख्यात बदमाश संजय उर्फ संजू मेश्राम उर्फ ‘बंदर’ भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अन्य आरोपियों में नित्तू उर्फ नीतेश विश्वकर्मा और राजू उर्फ राजकुमार अहिरवार शामिल हैं। ये सभी जबलपुर के निवासी हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य बंगाली उर्फ जयदेव दास अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

दरअसल, गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 27 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि निगरानी बदमाश संजय मेश्राम चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ 18 अप्रैल को ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 7 हजार 700 रुपए का चोरी गया सामान बरामद किया है। इसमें सोने का मंगलसूत्र, 12 सोने की गुरिया, सोने के टॉप्स, चार चांदी की बिछिया, बच्चों के कपड़े और दवाइयां शामिल हैं।

 

थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि यह वारदात जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2, कटनी छोर के पास हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। यह पूरी कार्रवाई रेल एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी भावना मरावी और डीएसपी अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की इस बड़ी सफलता से यात्रियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन सवाल अब भी यही है—क्या फरार आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा?


By - sagar tv news
29-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.