घरेलू विवाद में बिगड़ी बात तो पति ने पत्नी का दबा दिया गला, आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में
पति-पत्नी में आये दिन विवाद होता रहता था। बीते दो दिन पहले ही दोनों एक शादी समारोह में गए। वहां से वापिस लौटे तो दोनों में जमकर विवाद हो गया। जो उतना बढ़ गया की पति ने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया। जिससे उसकी जान चली गयी। पहले यह सामान्य घटना लग रही थी। लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल की तब हकीकत सामने आई और पति ही पत्नी का कातिल निकला। यह पूरी घटना उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां मर्डर कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पहले ये मामला संदिग्ध बना हुआ था। जानकारी के मुताबिक अमड़ी गांव निवासी दरम्मू बैगा ने बीते 26 अप्रैल को अपनी बहन शिल्ला बाई बैगा के घर में मृत पाए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। शुरूआती तौर पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों ने कहानी पलट दी। जांच में खुलासा हुआ कि शिल्ला बाई की जान सामान्य नहीं, बल्कि गला दबाकर मर्डर किया गया की। रिपोर्ट में जान जाने का कारण मैन्युअल स्ट्रैंगुलेशन यानी गला दबाना बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को मर्डर का मामला दर्ज कर पति नरेश बैगा पर शिकंजा कस दिया। तफ्तीश में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
घटना के एक दिन पहले भी दोनों एक शादी समारोह में गए थे। जहां विवाद शुरू हुआ और घर लौटने के बाद भी बढ़ता गया। रात में बातचीत इतनी बढ़ गयी की नरेश बैगा ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए गला दबा दिया। जिससे उसका दम निकल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। साथ ही मामले की आगे की जांच भी जा रही है। मामले में उमरिया एसडीओपी पी.एस परस्ते ने जानकारी दी।