कचरा प्लांट में भीषण आग, आगजनी में 25 टन गार्बेज हुआ खाक,घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
इन दिनों काफी संख्या में आगजनी जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे लोगों को नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है। अब कचरा प्लांट में आग लगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में 25 टन गार्बेज जलकर ख़ाक हो गया। वहीं आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। घटना राजधानी भोपाल के अन्ना नगर इलाके में स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन से सामने आई है। जहां शनिवार देर रात अचानक आग भड़क उठी जो देखते ही देखते भीषण हो गयी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
बताया जा रहा है की तकरीबन 11 फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। 50 से ज्यादा टैंकर पानी का इस्तेमाल किया जा चुका था। लेकिन आग कम नहीं हो रही थी। इस दौरान करीब 25 टन कचरा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। बताया गया की ट्रांसफर स्टेशन मुख्य सड़क से बेहद कम दूरी पर मौजूद है। जिस वजह से सड़क किनारे रहने वाले लोग पूरी रात जागते रहे और स्थिति को लेकर चिंता बनी रही। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
इस दौरान मौके पर गोविंदपुरा, फतेहगढ़, बैरागढ़, कोलार और गांधीनगर समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख फायर स्टेशनों से टीमें मौके पर पहुंचीं। आग शनिवार रात करीब 12 बजे लगी थी जो रविवार सुबह तक भी कई जगहों पर धधकती रही। हालांकि दोपहर तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
ऐसी जानकारी है की ट्रांसफर स्टेशन में बड़ी मात्रा में पुराने कपड़ों का ढेर जमा था। जो रिसाइक्लिंग के लिए रखा गया था। इसी सामग्री ने आग को और भड़काने का काम किया। जिस यूनिट में सबसे पहले आग लगी। वह पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी थी।
फिलहाल इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है और ये भी पता लगाया जा रहा है की आग लगने के क्या कारण था।------