शादी की खुशियां बदली मातम में टवेरा और ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर में 5 की गई जान, 6 अस्पताल में

 

शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गयी। नेशनल हाई वे पर टवेरा और ट्रेक्टर ट्रॉली की इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई की पांच लोगों की जान चली गयी। जबकि 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की भयावह स्थिति का अंदाज़ा आप टवेरा को देखकर ही लगा सकते हैं जो किस तरह से चरपट हो गयी। दुखद हादसा एमपी के नर्मदापुरम जिले में हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

 

 

बताया जा रहा है की नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास टवेरा कार और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने से टक्कर हुई। जिसमें 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं करीब 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुआ। टवेरा में सवार लोग बुधनी में एक शादी समारोह से लौटकर अपने गांव महेंद्रवाड़ी और माखननगर जा रहे थे। आंचलखेड़ा के पास क्रॉसिंग के दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जबरदस्त टक्कर हो गई।

 

टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक सभी माखननगर क्षेत्र के महेंद्रवाढ़ी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति के रूप में हुई। वहीं घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बिना समय गंवाए घायलों को वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा पुलिस ने सभी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। शुरूआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार, रात का समय और कम दृश्यता मानी जा रही है। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.