युवक ने गृहमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी,शिकायत पर FIR दर्ज, पुलिस कर रही युवक की तलाश

 

सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में युवा कुछ ऐसा करा गुजरते हैं जिससे वह मुसीबत में भी पड़ जाते हैं। साथ ही लाइक्स और फॉलोवर्स बटोरने के चक्कर में युवाओं की सनक भी देखने को मिलती है। कुछ इसी तरह का एक मामला भी सामने आया है। जिसमें एक युवक ने केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी और अब वह मुसीबत में पड़ गया है। शिकायत के बाद अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला एमपी के पन्ना जिले का है। दरअसल इस मामले में युवक द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर टिप्पणी को लेकर जिला उपाध्यक्ष समेत महिला नेत्रियों ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है की पन्ना पुलिस ने X यानि ट्विटर यूजर सचिन मौर्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। युवक ने न केवल गृहमंत्री को लेकर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। बल्कि एक महिला की तस्वीर का दुरुपयोग कर सामाजिक गरिमा को भी ठेस पहुँचाई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है की युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गयी टिप्पणी के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश जारी है। यह खबर उन लोगों के लिए सबक है जो सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में मर्यादाएं भूल जाते हैं और अनर्गल पोस्ट कर देते हैं।


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.