सागर- दहेज़ के लिए पति बना है-वान,पत्नी के अंतरंग वीडियो बनाये, अब बना रहा है दवाब

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र में एक 24 साल की युवती जिसकी शादी को अभी पूरा पूरा एक साल भी नहीं हुआ। वह कई सारे सपने संजोने ख़ुशी ख़ुशी अपनी ससुराल गयी थी। एक नई ज़िंदगी और नए सफर की शुरुआत की थी। लेकिन उसके सारे ख्वाब चकनाचूर हो गए। पति कब हैवान बन जायेगा उसने खवाबों ख्यालों में भी नहीं सोचा था। ये बात सुनकर आपको गुस्सा आएगा। पति ने अपनी ही पत्नी के अंतरंग वीडियो बना लिए। दहेज़ के लिए वह इतना नीचे गिर जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। अब वह इन वीडियो की बदौलत पत्नी को दहेज़ के लिए डराता धमकाता है। साथ ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल पक्ष तरफ से कोई भी उसका साथ नहीं दे रहा है। यह सभी गंभीर आरोप युवती ने लगाए हैं साथ ही पुलिस में शिकायत भी की है। जिस पर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें की यह पूरा मामला बीना क्षेत्र के भानगढ़ थाना अंतर्गत सामने आया है। युवती दिव्यांग है। जिसकी शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ। और पति ने हर तरीके से उसे परेशान कर दिया कि ससुराल का नाम सुनकर अब उसकी रूह कांप जाती है। उसका आरोप है की दहेज के लिए पति उसे सता रहा है इसलिए उसने उसके चोरी छिपे वीडियो भी बना लिए।
भानगढ़ थाना क्षेत्र की 24 साल की युवती की शादी 30 अप्रैल 2025 को बीना की गल्ला मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति और ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। 50 हजार नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उस पर दबाव बनाया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर ताने, गालियां और फिर मारपीट उसका रोज़ का हिस्सा बन गया। वह बताती है कि कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। घर में रहते हुए भी वह खुद को बेगाना महसूस करने लगी थी। ससुर, देवर और देवरानी तक ने उसका साथ देने के बजाय उसे प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अत्याचार की हद तब पार हो गई। जब उसके अपने पति ने ही उसकी अस्मिता को हथियार बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने चोरी-छिपे ऐसे वीडियो बनाए जो नहीं बनाना चाहिए था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।-


By - sagar tv news
27-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.